अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत अतरौलिया द्वारा एक फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक चलाए जा रहे विशेष अभियान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, सूखा व गीला कूड़ा को अलग-अलग कर निस्तारण किये जाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। यह जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से होते हुए सभी वार्डों में जागरूकता वैन के माध्यम से निकाली गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छ व सुंदर नगर पंचायत बनाने हेतु नगर में एक फरवरी से 10 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। जिसमें सूखा व गीले कूड़े को अलग-अलग कर नगर कर्मचारियों द्वारा वाहन से ले जाकर डंपिंग किया जाएगा। इसे लेकर नगर वासियों को जागरूक किया गया कि लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग बॉक्स में डालें जिसका सही तरीके से निस्तारण किया जाए। इस मौके पर सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आशीष निषाद