टाटा मुंबई मैराथन में जिले के युवाओं ने लहराया परचम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुनिया के शीर्ष 10 मैराथनो में शुमार टाटा मुंबई मैराथन में देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 55000 लोगों ने हिस्सा लिया। जनपद का नाम रोशन करने के लिए 15 जनवरी कां टाटा मुंबई मैराथन में त्रिभुवन सेवक कैंसर ट्रस्ट आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से 2 सदस्य सचिन सिंह व मोहन चौधरी ने 42 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लेने का बीड़ा उठाया है। सचिन सिंह ने 42 किलो मीटर 5 घंटे 20 मिनट और मोहन चौधरी 5 घंटे 51 मिनट में पूरा किया। मोहन चौधरी ठाणे मुंबई से सचिन सिंह अवांव सठियांव के मूल निवासी हैं। दीपक पाण्डेय, राणा प्रताप सिंह, डा.एसके गुप्ता समेत संगठन के लोगों ने शुभकामनाएं दी।
जिले में कैंसर जागरूकता के उद्देश्य से त्रिभुवन सेवक कैंसर ट्रस्ट काम करती है जिससे जिले के कई लोग जुड़े हुए हैं। टाटा मुंबई मैराथन में जनपद में कैंसर पर कार्य करने वाली एकमात्र संस्था त्रिभुवन सेवक कैंसर ट्रस्ट का कहना है कि वर्तमान समय में लोग कैंसर के प्रति जागरूक नहीं हो पा रहे हैं जिससे कैंसर का खतरा लोगों में अत्यधिक बढ़ता जा रहा है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से त्रिभुवन सेवक कैंसर ट्रस्ट द्वारा 15 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन में हिस्सा लेने के लिए सचिन और महेश चौधरी को ले जाया गया जहां इन लोगों ने टाटा मुंबई मैराथन के 42 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। ट्रस्ट संचालक राहुल पांडेय का कहना है कि कैंसर को हराने के लिए हम सभी को मिलकर एक दूसरे को जागरूक करना पड़ेगा। इसलिए हम सभी को एकत्र होकर इस पर एक विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता है तभी देश समाज और विश्व से यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को खत्म किया जा सकता है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *