भाजपा के 70 कार्यकर्ताओं को शाल देकर किया गया सम्मानित

शेयर करे

लालगंज आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। स्थानीय नगर स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 70 कार्यकर्ताओं को शाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर शोक भी व्यक्त किया गया।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उनके समर्पण की बदौलत भाजपा प्रदेश तथा केंद्र में डबल इंजन की सरकार चला रही है। ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी निजामाबाद विनोद राय, सुखदेव सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण राय, जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह डब्बू, झिनकू राम, कमलेश सिंह, रजनी कांत त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष लालगंज, मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव, संतोष चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्राज चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक राय, मिथिलेश सिंह, रामा साव, डीके सिंह, जयदीप श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, सोमारू यादव, रामचंदर राम, अरूण चौरसिया, कपिल चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, प्रिंस सिंह, धनंजय सिंह सहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *