आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये 2 बड़ी लग्जरी बसों से आजमगढ़ के कांग्रेसी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमशाद भी बस के साथ रवाना हुये।
जिलाध्यक्ष ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में काफी उत्साह हैं। राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस व्यक्ति के परिवार का देश की आजादी में योगदान रहा है देश की एकता अखंडता के लिये जिस परिवार के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। जिस परिवार का एक व्यक्ति तमाम उपेक्षाओं अपमान के बावजूद जिसकी इमेज खराब करने के लिये पूरी बीजेपी सरकार ने पूरी ताकत और पूरा पैसा लगा दिया उन्हें तमाम तरह से ट्रोल किया गया फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी अकेले चल दिये तमाम विपक्ष के लोग एवं देश के आमजन उन्हें भरपूर समर्थन दे रहें हैं। उनपर विश्वास करने वाले आजमगढ़ के सैकड़ों नौजवान राहुल गांधी को संदेश दे रहे है कि वह राहुल गांधी एवं उनके संघर्षों पर विश्वास करते हैं। मध्यमवर्गीय लोगो गरीबों को एक साथ लेकर चलने की उनकी सोच है उन्होंने आदिवासियों के हित मे कानून बनवाया। किसानों नौजवानों के हितो की रक्षा करने की उनकी सोच पर आजमगढ़ का नौजवान राहुल गांधी पर पूरा भरोसा करता है और उन्हें विश्वास दिलाता है कि बदलाव के लिये हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार- भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसमें सम्मिलित होने के लिए जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ता भी गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को देवगांव कांग्रेस कार्यालय से ब्लॉक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गाजियाबाद रवाना हुए। यह कार्यकर्ता आजमगढ़ होकर गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे तथा कल गाजियाबाद से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, रामानंद सागर, अहमद, प्रीतम सिंह, यशवंत सिंह, नागा, गुलाबचंद, चंद्रशेखर, राफे सोहराब, अब्दुल कलाम, परवेज अहमद आदि गाजियाबाद रवाना हुए हैं जो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/प्रमोद यादव