बस एक्सीडेंट में घायल बहनों ने डीएम और एसपी को बांधी राखी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ के पवई क्षेत्र में 191.2 किमी. के पास अनियंत्रित पिकअप आ जाने से रोडवेज बस के डिवाइडर से टकराने से घायल 32 लोग, जो मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती है। जिलाधिकारी ने प्रातः काल ही पहुंचकर घायलों का समुचित इलाज कराते हुए उनका कुशल क्षेम जाना।

तत्पश्चात पूर्वाहन 11ः30 बजे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने दोबारा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया। घायल लगभग 20 महिलाओं, बहनों ने राखी बांधी तो डीएम, एसएसपी ने भी भाई का फर्ज अदा किया, साड़ी व लिफ़ाफ़ा सप्रेम भेंट करते हुए उनके स्वास्थ्य सुरक्षा का वादा निभाया।
मृतक ड्राइवर रजनीकांत व एक 50 वर्षीय महिला को जिलाधिकारी ने निर्देशन में परिवहन निगम द्वारा प्रत्येक को साढ़े सात लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई साथ ही सभी घायलों को भी आर्थिक सहायता दी गई। कुल 34 घायल अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, अभी पूर्वाहन 01 बजे तक 14 मरीज ट्रीटमेंट कराकर जो स्वस्थ हो गए उनको प्रशासन द्वारा घर पहुंचा दिया गया हैं। शेष 20 घायलों का समुचित इलाज जारी है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *