अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बूढनपुर के प्रबंध कमेटी के साधारण सभा की बैठक मंगलवार को समिति कार्यालय के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता समिति के डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में सचिव द्वारा विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जिसमें उपस्थित डायरेक्टर प्रतिनिधियों ने बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार करते हुए कर्मचारियों को सातवें वेतनमान सहित कई विषयों पर अपनी अपनी राय रखी।
समिति के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह ने कहा कि यह समिति काफी लाभ में है फिर भी किसानों के हित के लिए कोई विशेष कार्य नहीं हो रहा है जिससे किसान गन्ना बोने से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने सचिव से आय ब्यय का विवरण ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए समिति के 4 केंद्रों को पड़ोसी जनपद के चीनी मिल को देने का भी प्रस्ताव रखा। शासन से नामित डायरेक्टर जयप्रकाश पांडे ने इस बैठक की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा की बोर्ड कि यह बैठक सिर्फ मजाक हो गई यहां न कोई अधिकारी न कोई कर्मचारी उपस्थित है।
समिति के अध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी ने समिति को संवेदनशील होने के साथ-साथ किसानों को आधार सीड उपलब्ध कराने, कृषकों को खाद बीज उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने समिति के चार केंद्रों अहिरौला, फुलवरिया, सिकंदरपुर, पकरडीहा को अंबेडकर नगर चीनी मिल देने का प्रस्ताव रखा।
समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अखबार तथा अन्य माध्यमों से सभी प्रतिनिधियों को सूचना भिजवाई गई थी। यह समिति 2010 से लाभ में है। समिति का अब तक का लाभ दो करोड रुपए से अधिक है। वर्ष 2025-26 में 52 लाख आय तथा 48 लाख ब्यय हुआ था। सातवां वेतनमान लागू होने से लगभग 3 लाख से अधिक सालाना खर्च बढ़ जाएगा।
इस मौके पर डायरेक्ट बद्रीनाथ सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, अकबरपुर चीनी मिल के ओमकार चौधरी, उमा शंकर पांडे, अनिल सिंह, सुपरवाइजर अजीत सिंह, हरिश्चंद्र यादव, शशि भूषण सिंह, शारदा निषाद, राजकरन वर्मा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अनिल सिंह ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद