कार्यकर्ता हमारे लिए बहुमूल्य: धर्मेंद्र सिंह

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) रामजानकी मंदिर ठाकुर द्वारा छोटी अयोध्या सरायमीर में बुधवार को सदस्य विधान परिषद व क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का सरायमीर में प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष अनुपम पांडे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से अपने नेता का स्वागत किया।
स्वागत समारोह के बाद मंदिर में जाकर धर्मेंद्र सिंह ने भगवान राम से आशीर्वाद लेकर अपने कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता हमारे लिए बहुमूल्य हैं सभी लोग अपने को डॉ धर्मेंद्र सिंह ही समझें लोगों को संबोधित करते हुए लालगंज जिला अध्यक्ष ऋषि कांत राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी है उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है हर कार्यकर्ता अपने को अध्यक्ष ही समझे इस अवसर पर संदीप अस्थाना नगर अध्यक्ष सरायमीर राम प्रकाश यादव, राजेश यादव, अखिलेश जायसवाल, रामभूवन मौर्य, संतोष, सोनी, पप्पू मद्धेशिया राहुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ से लालगंज जाते समय भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ.धर्मेन्द्र सिंह का भाजपा मंडल कार्यालय व फूलपुर नगर पंचायत के मुख्य चौक पर भाजपा के राजेश मोदनवाल चुट्टूर व भानु चौहान मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। राजेश मोदनवाल चुट्टूर ने डॉ. धर्मेन्द्र सिंह को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर ऋषि कांत राय, हनुमन्त सिंह, श्रीलाल यादव, महेन्द्र कुमार, शम्भू चौहान, सुरेश सोनकर, बलवंत भारती, अनिल प्रजापति, ओमकार मोदनवाल, कमलेश सोनी, विष्णु, बृजेश यादव, निहाल, बिमलेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *