अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में बृहस्पतिवार के दिन शाम को सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव की निवासी शीला देवी (उम्र लगभग 45 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय पुरुषोत्तम यादव उपला लेने अपने खेत की ओर गई थीं। खेत से उपला लेकर जब वह वापस घर लौट रहीं थीं, तभी सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि शीला देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतका के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पति के निधन के बाद से ही शीला देवी खेती-बारी कर अपने चार पुत्रों और दो पुत्रियों का पालन-पोषण कर रही थीं। अब उनके निधन से परिवार पर गहरा संकट आ पड़ा है और बच्चों के पालन-पोषण का सहारा भी छिन गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *