इलाज के दौरान महिला की मौत

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम गौरी निवासी एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने पिपरिया धर्मशाला स्थित अवध क्लीनिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक युवक द्वारा बिना वैध मेडिकल डिग्री के इलाज किया जा रहा था और गलत इलाज के चलते महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान चंपा देवी पत्नी दयाराम राजभर, निवासी ग्राम गौरी, थाना अहरौला के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि चंपा देवी को इलाज के लिए पिपरिया धर्मशाला स्थित अवध क्लीनिक ले जाया गया था। वहां इलाज के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार ने सीएमओ के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में डिप्टी सीएमओ अलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले का शिकायती पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही शिकायती पत्र मिलेगा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *