रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के कोठियां गांव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बने रेलवे अंडरब्रिज पर हल्की बारिश में ही जलभराव होने से आवागमन मंे परेशानी हो रही है। बनांए गये अंडरब्रिज पर उपर से टीनशेड भी अभी तक नहीं लग सका है।
सहीदवारा बाजार से मझगावा साकीपुर मार्ग निकला है। इसी मार्ग पर कोठियां के पास ही रेलवे क्रासिंग है। यहीं से नेशनल हाईवे भी गुजरा है। पांच गावों के लोगांे के आवागमन के लिए रेलवे द्वारा अंडरब्रिज का हाल ही में निर्माण कराया गया है। अंडरब्रिज के दोनो हिस्सों मंे टीनशेड लगना है जो अभी तक नही लग सका है। टीनशेड के अभाव मंे हल्की बारिश में ही इसमें जलभराव हो गया। जलभराव से आवागमन में सबसे अधिक परेशानी राहगीरों को हो रही है। जबकि इस मार्ग से कोठियां, साकीपुर, मझगावा, बाकीपुर चडई आदि गावों के लोगों का मुख्य मार्ग है। ऐसे में जलभराव लोगो के लिए मुसीबत है। क्षेत्र के राजेश सिंह, पियूष उपाध्याय, लालबहादुर, राममिलन, पवन पांडे, नितिन पांडे आदि ने मार्ग को व्यवस्थित करने की मांग की है जिससे बारिश के समय भी आवागमन सुचारु रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा