दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महराजगंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी विनोद कुमार सिंह ने चार सितंबर को तहरीर देकर अपनी पुत्री शिवांगी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर महराजगंज थाने में राहुल सिंह समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने पांच सितंबर को महुवी खास निवासी राहुल सिंह (34) पुत्र वीरेंद्र सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *