पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल रौनापार (नई बस्ती) के कक्षा 10 के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा आराध्या गुप्ता और छात्र अथर्व गुप्ता ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं अंश सिंह और प्रकृति ने 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर सफलता की इस कड़ी को आगे बढ़ाया। छात्रों के उत्कृष्ट परिणाम से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। विद्यालय के निदेशक अमित वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के छात्र भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के सकारात्मक वातावरण को देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-बबलू राय