रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के चकसेठवल विसईबाग गांव में चक मार्ग की दयनीय दशा से ग्रामीण जलालत झेल रहे हैं। पंद्रह घरांे के आवागमन के लिए चार पहिया तो दूर दो पहिया वाहन भी नहीं पहुच पाते हैं। ग्रामीणो ने जिला प्रशासन से मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है।
कस्बे के पश्चिमी भाग मे स्थित चकसेठवल विसईबाग गांव में अभिलेखों में दो चकमार्ग अलग-अलग हैं। एक मार्ग पर कुछ ही हिस्से तक आरसीसी बना दिया गया जबकि उसके आगे के हिस्से में अतिक्रमण है। दूसरा चक मार्ग मौके पर पगडंडी की तरह है। हालत ये है कि इस चक मार्ग पर आश्रित लोगांे के घरांे तक आवागमन टेढी खीर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूर्व में गुहार लगाई तो लेखपाल मौके पर पहुंचे और मुआयना कर लौट गये। गांव के अमित यादव, सिकंदर, राजदेव आदि ने कहा कि गावों के विकास के लिए शासन द्वारा आयेदिन दावे हैं लेकिन चकमार्ग पर खड़ंजा तक नहीं लग सका। सार्वजनिक मार्ग की दयनीय दशा के चलते आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्रक भेज कर मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा