एफएलएन के छठवें चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीआरसी अजमतगढ़ पर आयोजित निपुण भारत कार्यक्रम के एफएलएन के छठवें चरण का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के शिक्षक-शिक्षिका 50-50 की संख्या में एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों सारंगी, आनन्दमय गणित कक्षा 1, 2 और हिन्दी भाषा कक्षा 3 की वीणा, गणित मेला, अंग्रेजी की पुस्तक सन्तूर पर आधारित शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिका पर शिक्षकों को सहज, सरल रोचक ढंग से बच्चों के बीच कार्य करते हुए निपुण लक्ष्य प्राप्त करने और प्राथमिक विद्यालय में बालमैत्री वातावरण, खेल-खेल में शिक्षा, रोचक गतिविधि कराते हुए आडियो-विजुअल स्मार्ट बोर्ड के जरिए प्रशिक्षु शिक्षकों का क्षमता संवर्धन किया गया। आनलाईन और आफलाईन उपस्थिति के लिए विभाग ने ज्ञान समीक्षा एप के माध्यम से प्रशिक्षण की गुणवत्ता और फीडबैक का प्रबन्ध करने के साथ ही सीमैट प्रयागराज से सीधी मानीटरिंग किया गया। प्रशिक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह प्रशिक्षण में समय -समय पर उपस्थित रहकर गुणवत्ता निरीक्षण करते रहे। सन्दर्भदाता के रुप में एआरपी प्रदीप कुमार तिवारी, दिनेश पाण्डेय, प्रदीप राय, एल एन माथुर, मुकेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक अंशु राय ने प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस फेरे में प्रमुख रुप से एजाज राशिद, मनोज कुमार सिंह, रजत राय, राजलक्ष्मी, अमृता जायसवाल, निकहत परवीन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *