आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर लालगंज निवासिनी एक महिला ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
कटघर लालगंज गांव निवासिनी प्रियंका सिंह पत्नी आशुतोष सिंह का आरोप है कि विरोधी दबंग व गोलबंद किस्म के व्यक्ति हैं। वर्ष 2021 से उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। स्थानीय थाना स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को वह अपने घर के बरामदे में गमले में फूल लगा रही थी। इसी दौरान पट्टीदार महेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह पास आया और अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध किया तो हमलावर हो गया। शोरगुल सुनकर विपक्षी के परिजन पुत्र वेद प्रकाश सिंह भी मौके पर आ गये और मारपीट करने लगे। किसी तरह से घर में भाग कर उसने अपनी जान बचायी। सूचना पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मुदमा पंजीकृत किया है। घटना को लेकर परिवार भय के साये में जी रहा है। पीड़िता ने आरोपियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगायी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार