दबंगों ने पत्रकार को घर में घुसकर पीटा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगतपुर निवासी राहुल मौर्या पुत्र राजाराम मौर्य पेशे से पत्रकार है। राहुल द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी घर के सामने कुएं पर ढक्कन लगवाने के सन्दर्भ में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पुलिस बल के सहयोग से ढक्कन रखने का आदेश पारित किया गया था। डीपीआरओ के आदेश का पालन न होने पर प्रार्थी द्वारा समाचार पत्र और अपने चैनल पर समाचार प्रकाशित करवाया था, जिसे संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों द्वारा ग्राम सचिव को आदेशित किया गया, जिसको लेकर ग्राम सचिव द्वारा नापी कराई जा रही थी। उस समय प्रार्थी घर पर नहीं था, विपक्षी द्वारा नापी नहीं करने दी गई। ग्राम सचिव के चले जाने पर विपक्षी द्वारा पत्रकार के घर में घुसकर उसकी दादी बहन और भाई को समाचार प्रकाशन को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। तुम्हारा भाई अगर पुलिस के पास गया तो जान से मार दिया जायेगा। जैसे ही प्रार्थी को सारी बात की जानकारी हुई उसने इसकी जानकारी अपने पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों को दी। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तुरंत उच्च अधिकारी तथा थाना प्रभारी से वार्तालाप करके एफआईआर दर्ज करने की बात कही गयी। थाना प्रभारी द्वारा विपक्षी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पत्रकार संगठन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष आशीष निषाद व मीडिया प्रभारी विनोद राजभर ने बताया कि किसी भी पत्रकार के साथ इस तरीके उत्पीड़न किया जाएगा तो हमारा संगठन चुप नहीं बैठेगा। उसको न्याय दिलाने का कार्य करेगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *