रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा रानीकीसराय वीआरसी केन्द्र पर बुद्ववार को फोटो अटेन्डेन्स के विरोध मे प्रदर्शन कर पत्रक खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि नोट कैम ऐप से उपस्थिति का तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जो शासनादेश के खिलाफ है।वेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बगैर संसाध उपलब्ध कराये ही शिक्षको से डीबीटी.एमडीएम. दीक्षा ऐप.प्रेरणा ऐप निपुण ऐप पर जबरन कार्य कराया जा रहा है। इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाय अन्यथा शिक्षक आरपार की लडाई लडेगे। इस दौरान शिक्षको ने इसके विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया। शिक्षको ने खंड शिक्षाधिकारी राजीत लाल को ज्ञापन सौपा। इस मौके पर रवीन्द्र यादव, कृपाशंकर राम, लक्षमीकांत मिश्रा, राकेश सिह, विनोद सिह, संतोष सिह, शकीला बानो, इंदल यादव, सुरेंद्र यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
पवई संवाददाता के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिप्रसाद सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश नोट केम ऐप के माध्यम से शिक्षक व शिक्षिकाओं और छात्रों की फोटो अटेंडेंस प्रेषित करने का आदेश दिया था। जिसके विरोध में अध्यक्ष द्वारा ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी पवई को दिया गया। उन्होंने बताया कि यह आदेश बेसिक शिक्षा नियमावली के प्रतिकूल है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री पवन कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष राजा राजेंद्र प्रसाद, विनय कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, राम नवल, उमेश महेश, रितेश ,अतुल कुमार सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा/नरसिंह