अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उन्होने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर कुल 125 शिकायती प्रार्थना पत्र आये। प्राप्त प्रार्थना पत्र में राजस्व विभाग के 80, विकास के 6, पुलिस के 37 एवं अन्य के दो मामले शामिल हैं। जनसुनवाई के दौरान विद्युत बिल में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि इस समय विद्युत बिलों के भुगतान में सरकार द्वारा छूट प्रदान की जा रही है। इसका अधिक से अधिक लाभ जनपद वासियों को मिले इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चक रोड, खड़ंजा पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तहसीलदार एवं एसएचओ आपस में समन्वय कर अवैध कब्जा करने वाले स्थान पर जाकर निरीक्षण करें तथा पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाएं।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *