सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्रों ने किया उत्कृष्ण प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा कक्षा दसवीं का परीक्षाफल घोषित किया गया। जिसमें सेन्ट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा। परीक्षाफल को लेकर छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस परीक्षा परिणाम में सेन्ट जेवियर्य हाई स्कूल एलवल के मेधावी छात्र विनीत कुमार जायसवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 97.4ः प्रतिशत अंक के साथ अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त प्रियांशु दूबे 97ः अंक के साथ द्वितीय, गरिमा यादव 96.8ः अंक के साथ तृतीय एवं दृष्टि यादव ने 96.4ः अंक पाकर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चन्द्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव उप-प्रधानाचार्य तरणी श्रीवास्तव, विद्यालय समन्वयक धीरेन्द्र भारद्वाज आदि ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हे हार्दिक बधाई दी।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *