मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानन्द पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य अतिथि के रुप में एसडीएम मार्टिनगंज विशाल कुमार, तहसीलदार मार्टिनगंज हेमंत कुमार बिंद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू, खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज रामबिलास व विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय, व वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश सिंह मौजूद रहे।
एसडीएम मार्टिनगंज ने कहा कि, क्षेत्र की बहुत सी समस्याओं का पत्रकार के माध्यम से आसानी से पता चल जाता है, जिससे उसका निराकरण हो जाता है। पत्रकार समाज को आईना दिखाता है, जिससे शासन प्रशासन अच्छा कार्य कर सके। तहसीलदार मार्टिनगंज ने कहा कि पत्रकार निस्वार्थ भाव से सेवा करता है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं और सहयोग भी आदान प्रदान करते हैं, जो सराहनीय है। खंड विकास अधिकारी मार्टिनगंज रामबिलास ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का पता पत्रकारों के माध्यम से मिलता रहता है जिससे समस्याओं से अवगत होकर उसका निस्तारण करने में आसानी होती है।
विशिष्ट अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। आजादी की लड़ाई में पत्रकारों ने अपने लेखनी के माध्यम से देशवासियों के अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने का कार्य किया है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आद्या प्रसाद तिवारी, अमन यादव, नुरुलऐन, फिरोजी, रामायन सिंह, दुर्गेश मिश्रा, बृजेश यादव, विजय विश्वकर्मा, मिर्जा तारिक बेग, बृजभान विश्वकर्मा, रिंकू चौहान, शिवशंकर यादव, विजय शंकर यादव, संदीप विश्वकर्मा, मंगलदेव मिश्रा, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मार्टिनगंज विनोद कुमार यादव ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार