एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों की सुनी फरियाद

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपट्टी गांव में काली माता मंदिर को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का प्रशासन ने संज्ञान लिया। गुरुवार को सगड़ी एसडीएम संजीव कुमार राय और सीओ सगड़ी देशराज सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।
बैठक के दौरान हिंदू पक्ष के कुछ लोगों ने बताया कि काली माता मंदिर को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। उनका कहना था कि उनके पूर्वज लंबे समय से यहां पूजा-पाठ करते आ रहे हैं और यह स्थान उनकी आस्था का केंद्र है। हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पूजा-पाठ में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है तथा परिसर की साफ-सफाई भी नहीं करने दी जाती है। वहीं, दूसरे पक्ष के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उक्त स्थान को बंजर व खरिहान की भूमि बताया। उनका कहना था कि यहां हाल के दिनों में मूर्ति स्थापित की गई है। साथ ही भूमि से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात भी कही गई।
सगड़ी एसडीएम संजीव कुमार राय ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जमीन और मंदिर से संबंधित विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा, उसका दोनों पक्षों को पालन करना होगा।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *