पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर (सियरहां) के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने प्रधानाध्यापिका कमला रानी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली। विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली भूमिहार बस्ती, यादव बस्ती और हरिजन बस्ती से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों और अध्यापकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाध्यापिका कमला रानी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल देशभक्ति का संदेश देना नहीं, बल्कि देश की आजादी और रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों और शहीदों को याद कर उन्हें नमन करना भी है। आज तिरंगा जिस शान से लहराता है, उसके पीछे वीर सपूतों का त्याग और बलिदान है।
इस मौके पर सीमा राय, संध्या राय, मिथिलेश राय, मधु राय, नीलम राय, सरिता राय, लालचंद यादव, अनुदेशक सुनील कुमार व प्रवीण जैसल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय