संजरपुर आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के एकरा पब्लिक स्कूल नेमत नगर सरायमीर की स्कूल की मिनी बस बच्चों को पहुंचाने के लिए सेंदूरी गांव के पास पहुंचा ही थी कि मिनी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिसमें 4 लड़के व एक स्कूल की एक टीचर जोया गंभीर रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को नहर में डूब रही बस से निकाला गया। बस में सब पच्चीस स्कूली बच्चे सवार थे। उनके स्वजनों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया गया।
बुधवार को क्षेत्र के सभी स्कूल बंद थे, लेकिन एकरा पब्लिक स्कूल नेमत नगर सरायमीर में पढ़ाई हो रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे एकरा स्कूल की मिनी बस बच्चों को पहुंचाने, उनके घर जा रहे थी। गांव के लोग मौके पर दौड़े नहीं होते तो बहुत बड़ी अनहोनी हो जाती घायल सभी 4 बच्चों को उनके स्वजनों द्वारा किसी निजी अस्पताल में पहुंचाकर इलाज कराया गया, जिसकी जानकारी नहीं हो पाई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छुट्टी के दिन यदि विद्यालय खुला था तो इसकी जांच कराई जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव