भाजपा के गुंडे चला रहे सरकार: रिहाई मंच

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने निज़ामाबाद तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों, लेखपाल और अन्य के साथ मारपीट का लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व अन्य भाजपा नेताओं पर लग रहे आरोपों के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने को प्रशासनिक अक्षमता करार देते हुए भाजपाइयों की गुंडई के सामने घुटना टेकना कहा। मंच ने कासगंज में किसानों पर भाजपा के गुंडे नेताओं के हमले और लाठी चार्ज के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया।
रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि निज़ामाबाद में एक तरफ उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को मारने के आरोपी लालगंज भाजपा अध्यक्ष ऋषिकांत राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है दूसरी तरफ कासगंज में किसानों पर भाजपाई गुंडे पुलिस के साथ हमला कर रहे हैं। राजीव यादव ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार भाजपा के गुंडे चला रहे हैं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *