भदुली आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ से निजामाबाद जाने वाला रोड़ क्षतिग्रस्त हो जाने से बरसात के मौसम में जगह जगह पानी लग गया है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आजमगढ़ से निजामाबाद जाने वाला रोड इस समय काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह जगह गडढ़े हो गये हैं। और बरसात के मौसम में गडढों में जल भराव होने के कारण आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर घोरठ के पास जल जमाव हो गया है। इस रोड पर कई विद्यालय स्थित है इस रास्ते से छात्र छात्राएं साइकिल से विद्यालय जाती हैं छात्र छात्राओं को विद्यालय आने जाने में काफी मुश्किल होती है। सड़क पर गहरा गडढा होने के कारण राहगीर अक्सर गिर कर घायल हो जाते हैं। आजमगढ़ से भदुली पुल तक तो सड़क का चौड़ी करण हो गया है लेकिन भदुली पुल से निजामाबाद तक आज भी सड़क सिंगल है जिसका आजतक चौड़ीकरण नही हो सका है। जिसके चौड़ी करण के लिए कई संगठनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र नेताओं द्वारा क्रमिक अनशन व आमरण अनशन तक किया गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया लेकिन सड़क के मरम्मत का कार्य आज तक नहीं हो सका। भदुली पुल से निजामाबाद तक सड़क कई जगह टूट चुकी है सड़क में जगह जगह गडढे हो गये है और बरसात होने से गडढों में जलजमाव हो जाने से अक्सर राहगीर गिर कर घायल हो रहें हैं।
रिपोर्ट-महेन्द्र यादव