बड़े पैमाने पर हो रहा अधिकारों का हनन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डा.अम्बेडकर पार्क में मानवाधिकार दिवस पर डा. धर्मेन्द्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के नेतृत्व मे वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि आजादी के बाद हमने जो सोचा था कि हमारे अधिकार एवं हक अधिकार स्वयं मिल जायेगा परन्तु ऐसा नहीं हुआ बल्कि हक अधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन हो रहा है। विशिष्ट अतिथि गोबिन्द दूबे सचिव उत्तर प्रदेश अभिभावक संघ ने कहा कि मानवाधिकार की उपेक्षा व घृणा के फलस्वरूप ऐसे बर्बर हुए जिससे मनुष्य की अर्न्तभावना उत्पीड़ित हुई और शर्मशार हुई है। आज भी हमारे देश में आये दिन बलात्कार व हत्याएं हो रही है। इसके प्रति हर एक नागरिक को सचेत होना होगा, और लोगों को जागरूक करना होगा। अरविन्द शर्मा अन्तर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष मऊ ने कहा कि अन्याय मुक्त शासन व जुल्म के खिलाफ लोगों को इस देश में विद्रोह कर देना चाहिए। ताकि असमानता की व्यवस्था खत्म हो। डा.धर्मेन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष अन्तर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद ने कहा कि संविधान में मानव सुरक्षा सम्मान के लिए अधिकार दिये गये है। किन्तु यहां के शासक वर्ग की मन्शा ठीक नहीं है जिससे परिणाम स्वरूप सारी समस्या पैदा हुई है और मानवता शर्मसार हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालबहादुर त्यागी ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *