प्रधानाचार्य ने छात्राओं का किया उत्साहवर्धन

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रामप्रीति सत्येन्द्र कुमार बालिका इंटर कालेज पवई में यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटर में कालेज में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली टाप टेन छात्राओं को विद्यालय परिवार ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश सिंह ने इंटर के सभी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। साधना यादव, सानिया, आरजू बानो, एरम, इनमा बानो, आयमन, अंतिमा प्रजापति, खुशबू, अशरह अरसी एवं हाई स्कूल विद्यालय में पास टाप टेन छात्राओं में फरहीन ने 91.5 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिवानी पासवान, महिमा चौधरी, जुनैरा, जीनत, लछू गौड़, अंजू, मनतसा, सेजल, सगूफा सहित सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन प्रधानाचार्य ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक प्रभात, संदीप, प्रिया, बबिता, रेखा, सबा, साजिया आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *