स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें गर्भवती महिलाएं: डा.खुशबू सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क कैम्प का आयोजन शुक्रवार को नगर के नरौली स्थित रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में किया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एमडी डा.खुशबू सिंह ने कहा कि वर्तमान में मौसम बदल रहा है, जिसमे लगातार कई तरह के बदलाव हो रहे हैं ऐसे में गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें। रमा परिवार सभी को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अन्य महिलाओं से अपील किया कि निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाये ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। इस अवसर पर व्यवस्थापक अविनाश सिंह, गौरव सिंह, मनीष सिंह, मोनू सिंह, श्रीकांत, नागेन्द्र मौर्य, सीमा अनिता गीता संजू यादव सहित आदि स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *