रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलइसा मंडी के सामने लबे रोड स्पा सेंटर पर बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर सात पुरुष और तीन महिलाओं को हिरासत मे लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से हडकंप मच गया। गिरफ्त मे आई महिलाओं को पुलिस ने छोड दिया जबकि सात पुरुषों पर शांति व्यवस्था के तक्हत निरोधात्मक कार्रवाई की है।
बेलइसा मंडी के सामने किराये के भवन मे रेस्टोरेंट और स्पा सेंटर संचालित होता है। पुलिस को यहा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर और सदर के नेतृत्व मे रानीकीसराय और कोतवाली पुलिस के साथ बुद्ववार की रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं और सात पुरुषों को पुलिस ने हिरासत मे लिया। लबे रोड चल रहे स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई से हडकंप मच गया। पुलिस ने गिरप्त मे लिए लोगो को कोतवाली ले गई। पुलिस ने महिलाओं को समझा कर घर भेज दिया जबकि सात पुरुषों के विरुद्ध शांति व्यवस्था मे बाधा डालने की कार्रवाई की है। रानीकीसराय थाना प्रभारी विमल राय ने बताया कि कोतवाली थाने मे कार्रवाई की गई है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा