पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी गांव में ग्रामीणों की शिकायत पर धर्म परिवर्तन करा रहे चार लोगो को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। इनमे एक पुरुष के अलावा तीन महिलाएं शामिल हैं।
पवई थाना क्षेत्र के ढाका नरवारी गांव में धर्म परिवर्तन का खेल वर्षाें से चल रहा था। बुधवार को क्षेत्र के बृजेश पांडेय अपने साथियों के साथ ढाका नरवारी गांव पहुंचे वहां उन्होंने देखा कि विजय बहादुर बिंद के घर के सामने टेंट लगा है और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से हिन्दू धर्म के देवी देवताओं को गाली दी जा रही है और लोगो को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जब इन लोगों ने इसका विरोध किया तो विजय बहादुर अपनी बेटी पूनम और पत्नी शीला तथा गांव की एक अन्य महिला कुसुम के साथ एकजुट होकर बृजेश पांडेय से गाली गलौज शुरू कर दिया और घेर लिया। उसके बाद बृजेश पांडेय ने इसकी सूचना पवई थानाध्यक्ष को दिया। वे पुलिस बल के साथ पहुंच गए और इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बृजेश पांडेय की तहरीर पर गिरफ्तार इन चारांे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गयी।
रिपोर्ट-नरसिंह