आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के अन्तर्गत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम 27 नवम्बर से 8 मार्च के प्रभावी क्रियान्वयन के संबन्ध में विशेष अभियान चलाया गया।
राजकीय बालिका इण्टर कालेज रैदोपुर में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय द्वारा उपस्थित बालिकाओं व अध्यापको को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी व बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है, जो बच्चियों को उनकी शिक्षा, स्वास्थ व बचपन से वंछित करता है। इस अपराध को रोकने के लिए सबको मिल कर प्रयास करना चाहिए। साथ ही विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं व सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइन नम्बर 1090, 181 व शिकायत निस्तारण की प्रकिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त कार्यक्रम में वन स्टॉप सेन्टर से केन्द्र प्रबन्धक सरिता पाल, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता रिंकी सिंह, पैरालिगल वालेन्टियर से बबिता यादव व राजकीय बालिका इण्टर कालेज से रूबिना खातून व अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल