बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अकबरपुर में बाइक और मोपेड की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मोपेड में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते मोपेड की सीट और टायर जल गया। हादसे में मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल की पहचान जीयनपुर थाना क्षेत्र के देउवापार गांव निवासी सतिराम 65 वर्ष के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत उन्हें संभाला और नजदीकी अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा