ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित कॉलेज एमके राय आदर्श ग्रुप आफ कॉलेज के अंतर्गत नर्सरी इंग्लिश मीडियम, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज एवं फार्मेसी कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती की पूजा के साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रबंधक एमके राय एडवोकेट ने मुख्य द्वार पर स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत, राष्ट्रगीत एवं कृष्ण गीत, भावगीत एवं विदाई गीत के साथ अत्यधिक मनमोहन नाटक वृद्धा आश्रम में माता-पिता की कहानी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रबंधक एमके राय ने बताया कि एमके राय एजुकेशनल कॉलेज ऑफ ग्रुप के बैनर तले हर वर्ष कॉलेज परिसर में मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने छात्राओं के प्रति उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में प्रबंधक एमके राय ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.एम राजपूत एवं एस राय वरिष्ठ प्रवक्ता, बृजेश राय, डॉ. दीपशिखा राय, एमडी फिजिशियन डा.असलम अली, एमडी फिजिशियन डीप डीएम कार्डियो लोकनाथ विश्वकर्मा, संजय राय, चंदन कुमार, उमाशंकर राय, राम बिहारी पांडे, प्रशांत, बबीता राय, चंदा, साधना, साक्षी राय, शुभम राय, पूर्व प्रधान रामरूप यादव, रविंद्र राय, सुभाष राय, विनोद यादव, तूफानी, रामजीत यादव, शिव वचन सरोज, ओमप्रकाश गौड़ आदि उपस्थित रहे। संचालन लोकनाथ विश्वकर्मा ने किया।
रिपोर्ट-एमके राय