बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील क्षेत्र के तमरूआ गांव में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड एवं नाली का लोकार्पण किया। करीब 17.80 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
तमरूआ गांव में 12.77 लाख रुपये की लागत से 156 मीटर आरसीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बेटियों के हाथों फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया।
विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं तो सरकार लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार में जो भी अपने हक की आवाज उठाएगा, उसे लाठी खानी पड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बड़ी संख्या में परिषदीय विद्यालयों को बंद कर दिया है, जबकि विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें खोली जा रही हैं।
विधायक ने कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार को जवाब देगी। उन्होंने सपा सरकार बनने पर बिना कार्ड के निशुल्क इलाज की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही। मौजूदा सरकार गरीबों के हक को लूटने का काम कर रही है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार युवाओं, गरीबों और छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कार्यक्रम की आयोजक चनरमी देवी महिला महाविद्यालय कौड़िया, कोयलसा की प्रबंधक गीता यादव ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार जताया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख बर्मन यादव, उदयराज यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, इंदेश निषाद, अजय, उपेंद्र, राम, उमेश राजभर, धर्मेंद्र वर्मा, भूवाल, हरिकेश, जगरोपण निषाद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने किया।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह