सपा को समर्पित था माया प्रसाद का पूरा जीवन: धर्मेंद्र यादव

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद यादव की 22वीं पुण्य तिथि स्मृति दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यलय में मनाया गया। जिसमें आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव व क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव, स्व.माया प्रसाद यादव के पुत्र अतरौलिया ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव ने खण्ड विकास कार्यलय में लगी स्व. माया प्रसाद यादव की आदमकद काश्य प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
अपने बचपन सखा स्व.माया प्रसाद यादव को याद करते हुए सपा महासचिव बलराम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव हम लोगों के बीच में नहीं है मगर उनकी नीतियां व रीतियां आज भी हम लोगों के मार्गदर्शन का काम करती हैं। वे कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद जी ने पूरे जीवन काल में कभी राजनीति को हथियर नहीं बनाया। उनका पूरा जीवन सपा को समर्पित था। उन्होंने पूरे जीवन में कभी भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। विधायक डॉ.संग्राम यादव ने कहा कि हम लोगों का बचपन उनकी गोद में बीता है। आज उनकी कमी हम लोगों को बहुत सताती है। उन्होंने हर गरीब दुखियों के दरवाजे पर सदैव डटे रहने का काम किया।
अतरौलिया ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव ने कहा कि मेरे पिता जी हमेशा हम लोगों से कहा करते थे कि राजनितिक जीवन में जनता के सुख दुःख को अपना सुख दुःख समझना, कभी भी इन लोगो से झूठे वादे मत करना। उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा इस बात का दुःख है की पिता जी का साथ मुझे बहुत अल्प समय के लिए ही मिला। पिता जी के बताये रास्ते पर मैं चल सकूं यही मेरी उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, त्रिभुवन दत्त, विधान परिषद सदस्य विशाल वर्मा, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, सीमा यादव, पूजा सरोज, जगदीश पाण्डेय, सुभाष चन्द्र जायसवाल, कन्हैया गौड़, केके यादव, देवेंद्र उर्फ देवी आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *