शिव पार्वती के एकाकार रूप धारण करने का दिन है महाशिवरात्रि : बाबा विशाल भारत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड के मई गांव स्थित आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर के जया विजया सभागार में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार गोष्ठी आयोजित की गयी। बाबा विशाल भारत ने कहा कि यह दिन विशेष रूप से महाशिव द्वारा महारात्रि के पूजन का दिन है। जिसका परिणाम अर्धनारीश्वर है। यह दोनो के एकाकार रूप धारण करने का दिन है।
उन्होंने कहा कि सत्य ही शिव है सत्य ही सुन्दर है। हर व्यक्ति चमत्कार की प्रतीक्षा कर रहा है। चमत्कार की अपेक्षा में ही वह किसी स्थान पर जाता है कोई चमत्कार होगा सारा कुछ ठीक हो जायेगा। अतीत में जो बदलाव व परिर्वतन हुआ है। क्या चमत्कार से हुआ है। सतयुग, त्रेता, द्वापर रहा हो यह कलयुग चल ही रहा है। भक्ति, भक्त, भगवान व गुरु में अन्तर नहीं होता है। भक्त भी भगवान को पार करता है। गुरु ही शिष्य को पार नहीं करता, शिष्य ने भी गुरु को पार किया है। आर्शीवचन कार्यक्रम देर रात्रि तक चला जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलाचरण कर दिनेश तिवारी ने परिवार गोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को पूर्वाचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, बीएन सिंह, रमाकांत सिंह, अनिल भूषण, कैलाश नाथ तिवारी, गोरख नाथ सिंह, पूनम तिवारी, डा.वदना विद्यार्थी, सतीश चन्द तिवारी, ध्रुव सिंह, ऋषिकान्त राय, डा.आशा लता सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर तरुण कुमार सिंह उर्फ गुड्डू, शमशेर सिंह, सन्तोष कुमार पाठक, दिवाकर राय, नीरज सिंह, सर्वेश, बलवंत सिंह, रामाशीष सिंह गुड्डू, शरद सिंह, कृष्ण मुरारी, त्रिभुवन सिंह झुन्ना, मुन्ना सिंह, राजेन्द्र सिंह खन्ना, श्याम सुन्दर राय आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य रामनयन सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *