आजमगढ़ महोत्सव का लोगो, पोस्टर तथा थीम सांग डीएम व एसपी ने किया लांच

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी 24 से 28 दिसंबर तक राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के मैदान में आजमगढ़ महोत्सव-2025 का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया की उपस्थिति में आजमगढ़ महोत्सव-2025 के लोगो, पोस्टर तथा थीम सांग को लांच किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि महोत्सव के दौरान मनोरंजन के साथ-साथ व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। बाहर के कलाकारों के साथ-साथ लोकल कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। मेला ग्राउंड में फूड कोर्ट, झूले तथा ओडीओपी के प्रोडक्ट्स तथा स्थानीय बिजनेसमैन को भी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे बेचने वाली सामग्री का स्टॉल लगाएं।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासनिक धनराशि से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है तथा बाहर से आने वाले कलाकारों को यहां के निजी संस्थानों द्वारा उनके खर्च का वहन किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आजमगढ़ महोत्सव-2025 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक राजकीय पॉलिटेक्निक मैदान आजमगढ़ में आजमगढ़ महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गम्भीर सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *