लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड लालगंज के ग्राम बघरवा मोलनापुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी द्वारा किसानों को फार्मर मशीनरी बैंक एवं फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ ने कृषि विभाग के अंतर्गत एफपीओ एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। इसके अलावा भूमि संरक्षण अधिकारी ने खेत तालाब योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रजनीश मौर्य ने किया। किसान पाठशाला में ग्राम प्रधान राम लखन, प्रगतिशील कृषक, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद