किसानों को दी गयी धान की खेती की जानकारी

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया विधानसभा के विकास खंड अहरौला के ग्राम पंचायत लेदौरा में सोमवार को विकसित कृषि अभियान कृषि विभाग द्वारा आयोजित चौपाल में कृषि अधिकारियों ने किसानों को धान की फ़सल की अच्छी पैदावार कैसे की जा सकती है इसकी जानकारी दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अर्पित मौर्य मण्डल अध्यक्ष भाजपा ने ग्रामवासियों को कृषि विभाग से जुड़ी जनकल्याणी योजनाओं के सम्बन्ध में संबोधित किया। इस मौके पर कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ ही साथ विराजनंद तिवारी, भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव, सर्वेश तिवारी, विवेक सोनकर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *