आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बछवल के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर पोखरी पर हुए अवैध कब्जे को हटा कर अमृत सरोवर बनवाने की मांग की।
मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा बछवल मड़ईया तहसील मेंहनगर में गाटा संख्या 833क रकबा 0.385 हे0सिलिंग (मंदिर) नाम से पोखरा है। इस पर ग्रामवासी पूजा पाठ के लिए जाते हैं। परंतु उक्त पोखरे पर अशोक पुत्र चैतू ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उक्त व्यक्ति ग्राम वासियों को पोखरे पर जाने से मना करता है। उसने अवधेश यादव पुत्र स्व.चंद्रजीत यादव को पोखरे पर घूमने से मना करने लगा। इतना ही नहीं अवैध तमंचा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से उक्त पोखरी को अमृत सरोवर योजना के तहत सुन्दरीकरण कराते हुए अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग की।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार