होमगार्ड कमांडेंट ने किया अमृत सरोवर पर पौधरोपण

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमृत सरोवरों पर होमगार्ड विभाग द्वारा पौधरोपण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। विकास खंड पवई के ग्राम छज्जोपट्टी के अमृत सरोवर पर शुक्रवार को होमगार्ड कमांडेंट ने पौधरोपण किया।
मंडलीय कमांडेंट (प्रशिक्षण) अजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की सभ्यता वनों की गोद में विकसित हुई है। हमारे यहां के ऋषि-मुनियों ने इन वृक्ष की छांव में बैठकर ही चिंतन मनन के साथ ही ज्ञान के भंडार को मानव को सौंपा है। उन्होंने वहां उपस्थित होमगार्ड के जवानों एवं ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यह प्रण ले ले की हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से एक संकरी पौधा भी लगाने के लिए सुझाव दिया। संकरी पौधे का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। इस अवसर पर निरीक्षक लालमणि, सूबेदार, सुरेश भंडारी, बीओ सुरेश कुमार सिंह, सहायक कंपनी कमांडर देवेंद्र नाथ तिवारी, एवं होमगार्ड के जवान अशोक कुमार सिंह, अरविंद सिंह, विजय दीशपांडेय, नरेंद्र कुमार यादव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *