पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, एमएलसी एवं पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए एक सप्ताह के भीतर गरीब मरीजों और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु 4 लाख 4 हजार की आर्थिक सहायता वितरित की। यह सहायता 29 मई से 4 जून के बीच जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 46 लाभार्थियों को चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
गुड्डू जमाली ने कहा कि राजनीति उनके लिए जनसेवा का माध्यम है और समाज के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनका नैतिक दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों की सहायता का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। सहायता प्राप्त परिवारों ने कठिन समय में मिली मदद के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट-बबलू राय