जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा सोलहवें दिन पहुँची आज़मगढ़

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जस्टिस मोर्चा की जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा अपने सोलहवें दिन मोहम्मदाबाद गोहना से शुरू होकर खैराबाद, हरैया, सठियांव और शाहगढ़ होते हुए आज़मगढ़ शहर पहुँची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर छात्रों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया गया तथा शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई।

नुक्कड़ सभाओं में यात्रियों ने कहा कि प्रदेश का युवा आज रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए संघर्ष कर रहा है। सरकारी भर्तियों में देरी, रिक्त पदों को न भरना, परीक्षाओं में अनियमितता और शिक्षा के बढ़ते निजीकरण ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा इन सवालों को गांव-गांव और शहर-शहर उठाते हुए युवाओं को एकजुट कर रही है। यात्रा के दौरान युवाओं और छात्रों से जस्टिस मोर्चा की 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई और आगामी 2 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले बड़े युवा आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया। यात्रियों ने कहा कि यह यात्रा केवल संवाद की यात्रा नहीं बल्कि शिक्षा और रोजगार को उत्तर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में लाने की लड़ाई है। आने वाले दिनों में यात्रा आज़मगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए छात्रों-युवाओं और आम नागरिकों को इस आंदोलन से जोड़ने का काम जारी रखेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *