मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली के निर्देश पर बीएसपी प्रतिनिधि मंडल ने दो ग़रीब असहाय शारीरिक रूप से कमज़ोर विकलांग व्यक्ति को दो अदद ट्राई साइकिल प्रदान की। उक्त ट्राई साइकिल पूर्व विधायक के निजी फंड से किरन पत्नी अशोक व अशोक पुत्र रामबृक्ष को दिया गया। दोनो शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति नगर पंचायत जहानगंज के बरहतिर जगदीशपुर के निवासी हैं। ट्राई साइकिल पाकर दोनो बहुत खुश नजर आये और पुर्व विधायक श्री जमाली को दुवाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में अब्दुल्लाह, बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष श्रीराम, पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, अमरजीत बागी, सेक्टर अध्यक्ष कुलपति राम, मोफिद आलम पप्पू, केरा राम, राजमनी, अफ़रोज़ बदल, दिनेश मौर्या, अमरचंद यादव, संतलाल, अनवारुल, अभिमन्यु प्रजापति राम प्रवेश, बंसराज आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव