लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक मोहम्मदपुर के गंभीरपुर मार्टिनगंज मार्ग पर गंभीरपुर में दुर्गा जी के मंदिर के निकट शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग आजमगढ़ द्वारा एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम के तहत रेंजर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। उसके उपरांत गंभीरपुर पंचायत भवन पर ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया।
एक पेड़ गुरु के नाम कार्यक्रम के तहत आम, कंजी, शीशम के 20 पौधे लगाए गए। उसके उपरांत गंभीरपुर पंचायत भवन पर स्थानीय लोगों के बीच में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में वन विभाग के रेंजर गुलाबचंद ने बताया कि भारत में हर साल 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का सम्मान करता है। डॉ. राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक, विद्वान और शिक्षक थे। उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत तब हुई जब उनके छात्रों ने उनसे अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का अनुरोध किया, जिसके बाद उन्होंने सभी शिक्षकों के सम्मान में इस दिन को मनाने की अनुमति दी। उसी क्रम में इस वर्ष उनके जन्मदिवस को हम लोग पौधरोपण करके मना रहे हैं। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अधिक से अधिक मात्रा में पौध लगाएं।
इस मौके पर वन दरोगा आशु सिंह, पंकज सिंह, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, इंजीनियर संजय यादव, दुर्गेश यादव, प्रवेश यादव, पंकज उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद