ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खण्ड के बाजार स्थित शादीपुर पोखरा के पास रविवार को खड़ी ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग को फैलने से रोक दिया। पुलिस व दमकल विभाग के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल, कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल सुनील सरोज सहित थाने का पूरा पुलिस बल मौजूद रहा। समय रहते आग बुझ जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।
रिपोर्ट-एमके राय