फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के अगल बगल गांवों की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की खेप पहुंच गयी है। यूरिया पहुंचने की सूचना पर समितियों पर किसानों का जमावड़ा लग गया।
क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर काफी दिनों से यूरिया नहीं पहुंची थी। लगातार किसान यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे थे। धान की फसल में उर्वरक डालने को लेकर किसान काफी चिंतित थे। यूरिया न सरकारी गोदामों पर उपलब्ध थी और न ही बाजारों में उपलब्ध थी। वर्तमान समय में धान की फसल में बाल निकलने की कगार पर है। इस समय पर धान की फसल को यूरिया की सख्त जरूरत है। किसान यूरिया को लेकर काफी चिंतित थे। समय से फसलों में उर्वरक नही पड़ा तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। साधन सहकारी समिति सदरपुर बरौली पर ट्रक से उर्वरक उतरने की सूचना पर आसपास गांव के लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। वहीं गोदाम प्रभारी सचिव भी किसानों की चिंता का ध्यान रख सुबह 7 बजे गोदाम पर पहुंचकर आनलाइन फिंगर लगाकर किसानों की आवश्यकता के हिसाब से बोरी दो बोरी यूरिया उर्वरक का वितरण करने लगे। उर्वरक प्राप्त कर किसान खुशी खुशी अपने घरों को निकलने लगे। किसानों की भीड़ और चेहरों की चमक देख यह एहसास हो गया कि किसानों की मुराद पूरी हो गयी है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय