सामूहिक प्रयासों से मलेरिया मुक्त दुनिया बनाने पर दिया जोर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय मेडिकल कालेज आज़मगढ़ के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पाथ आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी डा.सिद्धार्थ दत्ता पाथ के नेतृत्व में विश्व मलेरिया दिवस पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डा. बीके राव प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्हों कहा कि इसका उद्देश्य मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना, टेस्टिंग बढ़ाना और सामुदायिक भागीदारी से मलेरिया का उन्मूलन करना है। इस दिवस का जोर सामूहिक प्रयासों से मलेरिया मुक्त दुनिया बनाने पर है।
एडिसनल सीएमओ डा. अविनाश झा ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर ब्लड स्लाइड एकत्रीकरण, एंटी-लार्वा और एंटी-एडल्ट गतिविधियों के माध्यम से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हर रविवार मच्छर पर वार, बुखार में देरी, पड़ेगी भारी सरकार द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर डा. प्रेम शंकर, डा.मंजीत, डा.अतोष त्रिपाठी, डा.अमृत शुक्ला, डा.संजय कुमार यादव, डा.कमलेश यादव, डा.राममिलन, डा. अंकित श्रीवास्तव, राजकीय कॉलेज आफ़ नर्सिंग से सौरभ शर्मा, कुमकुम यादव, अजीत पांडेय, प्रज्ञा, अंजलि, अंकित, ऋचा, अनुपम आदि छात्र छात्रा उपस्थित थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *