परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गये डॉ.भीमराव अम्बेडकर

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर दरगाह में समाजवादी पार्टी के युवा नेता मोहम्मद कैफी आज़मी के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। दर्जनों अम्बेडकर अनुयायियों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। समाजवादी युवा नेता आजयी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के देश के प्रति व दलित शोषित पीड़ित समाज के प्रति किये गये उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर डा.ओमप्रकाश, बुनेल साधू, त्रिलोकी, अच्छेलाल, आकाश कुमार, महावीर, विकास कुमार, अजीत कुमार, रामसुमेर सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *