एक सप्ताह के अन्दर लम्बित आवेदनों का करें निस्तारण: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्राधिकरण दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नक्शा पास कराने हेतु अब तक प्राप्त आवेदनों की विधिवत समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने सचिव विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप लम्बित आवेदनों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। नक्शा पास कराने में संबंधित विभागों से यथाशीघ्र एनओसी प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करायें। उन्होने पीडब्ल्यूडी, एनएचआई, राजस्व विभाग, बाढ़ खण्ड, फायर सर्विस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लम्बित आवेदनों की मानीटरिंग करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें, ताकि आवेदनकर्ता को निर्माण कार्य आदि में कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सचिव विकास प्राधिकरण बैजनाथ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा, एसडीएम सदर ज्ञानचन्द गुप्ता, ईओ नगर पालिका मनोज सिंह, एडी विद्युत विपिन कुमार यादव, व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आवेदनकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *